फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए लगी लाइन। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव और लगातार बारिश के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। नवरात्रि की नवमी और दशहरा पर्व पर अस्पताल की ओपीडी बंद थी। जबकि बृहस्पतिवार को तेज बारिश के चलते मरीज कम आए। शुक्रवार को जब मौसम साफ हुआ तो अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लग गई। सर्वाधिक मरीज वायरल फीवर के थे।
शुक्रवार को ओपीडी में करीब 1600 मरीजों ने पर्ची बनवाकर इलाज कराया। इनमें करीब 550 वायरल फीवर-उल्टी व दस्त के मरीज शामिल रहे। संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन अमूमन 1300 से 1400 मरीज इलाज कराने आते हैं। शुक्रवार को तीन दिन बाद जब अस्पताल की ओपीडी खुली तो सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मरीजों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

मरीजों का परीक्षण कर डॉक्टर ने दवा लिखी और पांच दिन बाद जांच के लिए फिर बुुलाया। मिश्रौलिया निवासी रामकुमार ने बताया कि उन्हें उल्टी-दस्त हो रही है। डॉक्टर ने भर्ती होने की सलाह दी है। यही हाल बंजरिया निवासी रमेश, मगहर निवासी अतीकुर्रहमान, बघौली निवासी सुषमा ने बताया कि उन्हें बुखार और उल्टी-दस्त की शिकायत है। डॉक्टर ने दवा दी है। पांच दिन बाद फिर बुलाया है।
...
डॉक्टरों की सलाह, खानपान पर दें ध्यान
जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी राय ने कहा कि मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी बारिश हो रही तो कभी तेज धूप निकल रही है। ऐसे में लोग सावधानी बरतें और बारिश के पानी में न भीगे। बाहर की चीजों को न खाएं। हो सके तो पानी को उबाल कर ही प्रयोग करें। बच्चों पर विशेष ध्यान दें। मच्छरदानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन

...
कोट
शुक्रवार को अस्पताल में काफी भीड़ रही। बुखार, उल्टी-दस्त के सबसे अधिक मरीज आ रहे हैं। मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में लोग सावधानी बरतें। परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
-डॉ. ओपी चतुर्वेदी, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें