फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित
विज्ञापन

12 अक्तूबर को नामांकन और 20 अक्तूबर को होगा मतदान
कॉलेज प्रशासन और छात्र नेताओं की बैठक में हुआ निर्णय
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। शुक्रवार को कॉलेज प्रशासन और छात्र नेताओं के बीच हुई बैठक में चुनाव की रणनीति तैयार की गई। 12 अक्तूबर को नामांकन और 20 अक्तूबर को मतदान कराने पर सहमति बनी।
एचआरपीजी कॉलेज में काफी दिनों से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग छात्र नेता कर रहे थे। कई बार प्राचार्य का घेराव भी कर चुके हैं। कुछ परीक्षा परिणाम जारी न होने की वजह से कॉलेज प्रशासन छात्रसंघ चुनाव कराने से कतरा रहा था। अब सभी परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं। ऐसे में छात्र नेताओं के दबाव में कॉलेज प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 11 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 12 अक्तूबर को नामांकन होगा। 13 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की वापसी होगी। 20 अक्तूबर को मतदान और उसी दिन मतगणना घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल्द ही चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है। बैठक में मुख्य नियंता डॉ. विजय कृष्ण ओझा, डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह, डॉ. अमरनाथ पांडेय, डॉ. अमित भारती, डॉ. अमर सिंह गौतम, डॉ. प्रताप विजय कुमार, डॉ. विजय मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें