फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस भर्ती की उम्र सीमा बढ़ाने पर युवाओं ने जताई खुशी

Tue, 26 Dec 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती सामान्य वर्ग सीमा में छुट देने की मांग को लेकर अपरएसडीएम को ज्ञापन 
विज्ञापन
सामान्य वर्ग में तीन साल उम्र सीमा में छूट की मांग की थी
विज्ञापन

- सीएम को संबोधित मांग पत्र अपर एसडीएम को था सौंपा






संवाद न्यूज एजेंसी



संतकबीरनगर। पुलिस भर्ती के लिए निकले विज्ञापन में युवाओं ने उम्र की सीमा में छूट देने की मांग युवाओं ने की थी। सरकार ने सामान्य वर्ग के युवाओं को तीन साल की छूट बढ़ा दी है। इसे लेकर समाजसेवी प्रदीप सिंह समेत युवाओं ने खुशी जताई है।
मंगलवार को दिन में 11 बजे समाजसेवी प्रदीप सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिसमे युवाओं ने उम्र सीमा बढ़ाए जाने की मांग की थी। यूथ आईकान प्रदीप सिंह ने कहाकि पिछले पांच सालों से यूपी पुलिस की भर्ती नहीं निकली है। जिससे भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं की उम्र निकल गई है। युवा पुलिस में भर्ती की आस लगाए बैठे है। उम्र निकलने के कारण वह चिंताग्रस्त हो गए है।
विज्ञापन

इधर सिपाही के लिए भर्ती प्रक्रिया निकली है। जिसमे सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 22 केवल चार वर्ष निर्धारित है। इस प्रकार विगत पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश में लाखों की संख्या में युवा बिना पुलिस भर्ती देखे ही ओवर ऐज हो गए। युवा लगातार उत्तर प्रदेश सरकार से आयु सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश पुलिस सिपाही की भर्ती के लिए आवेदन 27 दिसंबर से शुरू होंगे। अन्य कई प्रदेशों में प्रदेश सरकारों ने सामान्य वर्ग हेतु आयु सीमा में छूट प्रदान की है।
विज्ञापन

ऐसे में प्रदेश सरकार सिपाही भर्ती में अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट प्रदान करे। जिससे सामान्य वर्ग के जो युवा पिछले पांच वर्षों से तैयारी कर रहे हैं उन्हें भी अवसर मिल सके। उम्र सीमा बढ़ाए जाने को लेकर सूरज सिंह, राजा सिंह, कृष्ण राजपूत, आकाश सिंह, प्रभाकर सिंह, आलोक सिंह, विवेक राय, विवेक सिंह, देवेश सिंह आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें