संतकबीरनगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगाए जा रहे चौपाल और योजनों की समीक्षा मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। सीडीओ संत कुमार ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिन गांव में चौपाल नहीं लगे है। वहां पर जल्द इंतजाम किए जाए। सरकार की योजनाओं के संचालन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं। इसके लिए 15 नवंबर से 26 जनवरी के बीच विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत विशेष एलईडी प्रचार वाहन से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ-साथ कैंप लगाकर किसी भी जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह गए पात्रों का मौके पर ही रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। ताकि योजना का लाभ दिलाया जा सके।
उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में राजस्व, विद्युत एवं बैंकों के द्वारा चौपाल के दौरान स्टाल न लगाए जाने अथवा अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जाहिर की। वहीं निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम जय प्रकाश, सीएमओ रामानुज कन्नौजिया, डीडीओ सुरेश चद्र केसरवानी, एसडीएम धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम मेंहदावल अरूण वर्मा, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी उपस्थित रहे।