संतकबीरनगर। पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में पाक के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को जहां पुतला जलाया वहीं भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। धनघटा प्रतिनिधि के भाकियू के मंडल अध्यक्ष जगदीश राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नाथनगर चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाया। इस दौरान भारत सरकार से कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान सलाहुद्दीन, राम हजूर शर्मा, भूलई प्रसाद, सुरेश चौधरी, रामप्रित, रामसहाय, रामकेश चौधरी, खीरा देवी, शकुंतला देवी, पुष्पा देवी, माया देवी आदि मौजूद रहीं।
मगहर प्रतिनिधि के अनुसार पीस पार्टी नगर कमेटी की बैठक नगर उपाध्यक्ष जुबेर अहमद के आवास पर हुई। पूर्व सभासद मोहम्मद इलियास अंसारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए आतंकी हमले की निंदा की गई और शहीद सैनिकों को नमन करते हुये श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में पीस पार्टी के नगर अध्यक्ष ओबैदुन्नबी, गुफतरान आलम, गुलाम गौस अली, सेराज अहमद, आफताब आलम, मो.शमशेर, सरफराज अहमद, मुजफ्फर हुसेन, इम्तेयाज अहमद, मो.अकरम, अमानुल्लाह अंसारी, हकीम, नौशाद अहमद, जमील आदि मौजूद रहे। इसी तरह मगहर चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में शोक सभाकर श्रद्धांजलि दी गई। शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान चौकी इंचार्ज शर्मा सिंह यादव,सुनील सिंह,आनंद दूबे, वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव, पप्पू यादव, मनोज कुमार, आदित्य यादव, मंजेश चौहान आदि मौजूद रहे।