फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ओलंपियाड में बच्चों ने ज्ञान और तर्कशक्ति का परखा

Sun, 21 Dec 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एसआर एकेडमी में ओलंपियाड परीक्षा देते बच्चे
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसआर इंटरनेशनल एकेडमी, नाथनगर में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा-2025 का आयोजन हुआ। बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छात्रों के ज्ञान, तर्कशक्ति और आत्मविश्वास को निखारने का अनुपम अवसर साबित हुई। सबसे खास बात रही शत-प्रतिशत उपस्थिति।
विज्ञापन

सभी पंजीकृत परीक्षार्थी उत्सुकता से केंद्र पर पहुंचे और परीक्षा में शामिल हुए। स्कूल परिसर गौरव और उमंग से सराबोर हो उठा। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान, आंखों में चमक और मन में ज्ञान की पिपासा साफ झलक रही थी। परीक्षा देने वाले बच्चों का कहना था कि ऐसी राष्ट्रीय परीक्षाएं हमारे हौसले बुलंद करती हैं। अमर उजाला के आयोजन से नई जानकारियां मिलती हैं, पढ़ाई में रुचि बढ़ती है और आत्मविश्वास जागता है। हम ज्ञान के बल पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेंगे।

उन्होंने प्रश्नों को रोचक, ज्ञानवर्धक और चुनौतीपूर्ण बताया। साथ ही कहा कि ये प्रश्न सामान्य ज्ञान, विज्ञान व तर्कशक्ति का सटीक आकलन करते हैं। इससे बौद्धिक विकास होता है और कमजोरियों पर काम करने का मौका मिलता है। स्कूल प्रबंधक राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि अमर उजाला की ओर से पारदर्शिता के साथ आयोजित इस ओलंपियाड से बच्चे उच्च स्तर तक पहुंचेंगे। इससे जिला और स्कूल राष्ट्रीय पटल पर चमकेगा। डिप्टी डायरेक्टर मनोज पांडेय व शिक्षकों ने अमर उजाला का आभार जताया। शिक्षकों ने इसे मानसिक विकास व क्षमताओं के आकलन की उत्कृष्ट प्रतियोगिता बताया, जो उच्च गुणवत्ता वाली तैयारी को प्रेरित करती है। यस आर इंटरनेशनल एकेडमी जैसे संस्थान ऐसे आयोजनों से शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रहे हैं। अमर उजाला की यह पहल बच्चों के सपनों को पंख दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें