फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वाहन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड फौजी से साढ़े पांच लाख हड़पे

Tue, 09 Apr 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-दो आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी से चार पहिया गाड़ी के नाम पर 5,50,000 रुपये हड़पने का मामला सामने आया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
औद्योगिकनगर के वार्ड नंबर-24 निवासी अशोक कुमार उपाध्याय ने तहरीर में बताया कि वह रिटायर्ड फौजी हैं। वह व ललित कुमार सिंह पुत्र विन्धेश्वरी सिंह निवासी गांव व पोस्ट तार थाना अगिआंव बाजार जनपद भोजपुर (बिहार) थल सेना में एक साथ करीब 18 साल तक नौकरी किए। जिसके कारण ललित कुमार सिंह पर विश्वास था।
विज्ञापन

ललित ने बताया कि उनका भाई सुमंत कुमार सिंह साइन ज्वाइन प्राइवेट लिमिटेड में कार्य करता है और कम कीमत पर चार पहिया गाड़ी 5,50,000 रुपये में दिला देगा। अशोक ने ललित के भाई सुमन्त को नहीं जानते थे। ललित ने कहा कि गाड़ी न दिलाने पर रुपये की सारी जिम्मेदारी उनकी होगी। अशोक ने पत्नी संगीता के बैंक खाता से 15 नवंबर 2018 को 5,50,000 रुपये सुमंत कुमार सिंह के बैंक खाते में भेज दिए।
विज्ञापन

रकम मिलने के बाद भी गाड़ी नहीं मिली केवल आश्वासन दिया जाता रहा। आज तक न ही दिए रकम वापस किए गए और न ही गाड़ी दिलाई गई। ललित ने मोबाइल फोन पर बातचीत करना भी बंद कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें