संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नाथनगर वार्ड नंबर 21 अनुसूचित जाति के लिए रिक्त हुए जिला पंचायत सदस्य पद पर उप चुनाव हो रहा है। बुधवार को एडीएम न्यायिक की कोर्ट में रिटर्निग अफसर कृषि उप निदेशक डॉक्टर राकेश कुमार ने पर्चा दाखिल करने वाले दोनों प्रत्याशियों के पर्चे की जांच की। जांच में दोनों प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए।
रिटर्निग अफसर ने बताया कि उप चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जसरौली भैसही निवासी रेशमा पत्नी स्वर्यीय हरिलाल और काली जगदीशपुर निवासी रामपति पुत्र सुमिरन ने पर्चा दाखिल किया है। जांच में दोनों का पर्चा वैध मिला। बृहस्पतिवार को नाम वापसी हाेगी। उसके बाद प्रतीक चिह्न आवंटित किया जाएगा। छह सितंबर को मतदान होगा और आठ सितंबर को नाथनगर ब्लॉक में मतगणना होगी।