फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पहले चरण में 2722 बकायेदारों ने जमा किए 3.20 करोड़ रुपये

Sun, 04 Jan 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बिजली उपकेंद्र करमाखान पर लगी भीड़
विज्ञापन
सेमरियावां। बिजली बिल राहत योजना का प्रथम चरण शनिवार को समाप्त हो गया। सेमरियावां ब्लाॅक के बिजली उपकेंद्र करमाखान पर अंतिम दिन उपभोक्ताओं की भीड़ देखने को मिली। आंकड़ों के मुताबिक, योजना के प्रथम चरण में 2722 बकायेदारों ने 3.20 करोड़ रुपये जमा किया।
विज्ञापन

योजना में पुराने बकाया बिलों पर 100 प्रतिशत ब्याज माफी और मूलधन पर छूट (दिसंबर में 25 प्रतिशत, जनवरी में 20 प्रतिशत, फरवरी में 15 प्रतिशत) मिल रही है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 3 जनवरी तक बढ़ाई गई थी। यह योजना घरेलू और छोटे व्यावसायिक उपभोक्ताओं (जिन्होंने लंबे समय से बिल नहीं चुकाया) को राहत देने के लिए है।
सेमरियावां ब्लाक के बिजली उपकेंद्र करमाखान के पांच फीडर जिसमें सेमरियावां, दरियाबाद, हटवा बाजार, महुआरी, केशवापुर शामिल हैं। इन पांचों फीडरों से लगभग 130 गांव मजरों में बिजली सप्लाई की जाती है। बिजली बकायेदारों को एक मुश्त समाधान योजना के तहत शत प्रतिशत लाभ देने के लिए विभाग की तरफ से घर-घर बिजली निगम के कर्मचारी और अधिकारी पहुंच कर बकाया धनराशि की नोटिस देकर जमा करने की अपील कर रहे हैं। साथ ही बकायेदारों को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है। 25 से ज्यादा जगहों पर शिविर लगाया गया है।
विज्ञापन

अवर अभियंता इंद्रेश कुमार गुप्ता ने बताया कि करमा खान उपकेंद्र पर 10656 बकायेदारों पर लगभग 30 करोड़ रुपये बकाया है। प्रथम चरण में 2722 उपभोक्ताओं से 3.20 करोड़ वसूली हुई है। उपभोक्ताओं को राहत योजना का लाभ लेने के प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें