फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल में मरम्मत कार्य ठप मिला

Tue, 20 Oct 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा सभी चीनी मिलों को चलाने की घोषणा के बाद प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास राहुल भटनागर के निर्देश पर सोमवार को संयुक्त गन्ना आयुक्तों ने खलीलाबाद चीनी मिल का निरीक्षण किया।

टीम में शामिल संयुक्त गन्ना आयुक्त क्रय विश्वेश्वर कन्नौजिया एवं संयुक्त गन्ना आयुक्त बीबी सिंह मुख्यालय लखनऊ से खलीलाबाद पहुंचे और मिल का निरीक्षण किया। साथ ही श्रमिक यूनियनों के प्रतिनिधियों व किसानों से वार्ता की और उनका पक्ष सुना।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर आई टीम ने खलीलाबाद चीनी मिल का संचालन के संबंध में गहन निरीक्षण किया। इस दौरान विशेष रूप से मिल की मशीनरी पेराई सत्र की तैयारी हेतु मरम्मत आदि के बारे में स्थलीय जांच की। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि मिल के किसी भी भाग में मरम्मत का कार्य नहीं किया जा रहा है।
 मिल के कुछ हिस्से अन्य इकाइयों को स्थानांतरित कर दिया गया है। मिल के अंदर निरीक्षण में पाया गया कि मिल परिसर में पडे़ हुए कांटों के मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
 चीनी मिल गेट पर श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधियों ने मिल चलाएं जाने की मांग किया। खलीलाबाद शुगर मिल श्रमिक संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ यादव, सुरेंद्र पाल, युगल किशोर शर्मा, मजहर अली, शिखर यादव, चंद्रप्रकाश, संतलाल व किसान प्रतिनिधियों में सुबाष चंद्र, तौलू प्रसाद, रामसिंह, हरिकेश, रामशरण, फूलचंद चौधरी, खेतारू आदि ने अपनी बात रखीं। साथ ही टीम को प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

 निरीक्षण के दौरान उप गन्ना आयुक्त पूर्वी क्षेत्र गोरखपुर डॉक्टर आरवी राम, जिला गन्ना अधिकारी रंजीत कुमार निराला, खलीलाबाद समिति के सचिव राममूर्ति मिश्रा, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर, बीके यादव, मुख्य महाप्रबंधक पुरुषोत्तम त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
निरीक्षण के बाद संयुक्त गन्ना आयुक्तों ने कहा कि खलीलाबाद चीनी मिल की निरीक्षण रिपोर्ट शासन को शीघ्र ही भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें