हैंसर क्षेत्र के सेमरडाडी गांव में रविवार की शाम चुनाव परिणाम आने के बाद नारेबाजी करने की वजह से दो पक्षो में जमकर ईट पत्थर चले।
जिसमें दोनों पक्षों से हैंसर ब्लॉक प्रमुख के भाई समेत 18 से अधिक लोगो को चोटे आई। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां भांज कर भीड़ को तितर- बितर कर स्थिति को नियंत्रित किया।
सेमरडाडी गांव का प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। जिसमें प्रधान पद के लिए दुर्गा प्रसाद चौहान और उदयराज समेत छह लोग प्रत्याशी थे। रविवार की शाम चुनाव परिणाम आने के बाद दुर्गा प्रसाद चौहान विजयी घोषित होने के बाद गांव पर पहुंचे।
उदयराज पक्ष का आरोप था कि दुर्गा प्रसाद के साथ आए ब्लॉक प्रमुख राम आशीष यादव के भाई राम ललित समेत कई लोग नारेबाजी करते हुए गाली देने लगे। जब उन्हे गाली देने से मना किया गया तो वह लोग मारपीट पर आमादा हो गए। जबकि राम ललित का आरोप का आरोप था कि दुर्गा प्रसाद चुनाव परिणाम आने के बाद अपने घर जा रहे थे ।
जिन्हे रास्ते में रोक कर उदयराज पक्ष के लोग मारने पीटने लगे। मारपीट की सूचना पर जब वह अवधेश दुबे, दयालू पांडेय, दयाशंकर पांडेय, पकौडी, दिनेश, धर्मराज समेत कई लोगो के साथ बीच बचाव करने पहुंचे तो उदयराज के पक्ष के लोग लाठी डंडा ईट पत्थर से प्रहार कर दिए।
जिससे उनके समेत डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर गांव के तमाम लोग इक्टठा हो गए और दोनो तरफ से लाठी डंडा चले। मामला आगे बढ्ता देख किसी ने पुलिस को फोन कर दिया।
मौके पर थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह यादव मय फोर्स के साथ पहुंचे और पुलिस ने डंडे के बल पर उपद्रवियो को शांत किया । इस घटना को लेकर गांव मे तनाव कायम हो गया है। एसओ ने बताया कि सेमरडाड़ी में दो पक्षों में विवाद हुआ है। पुलिस ने पहुंच कर स्थिति नियंत्रित किया गया। किसी पक्ष से कोई तहरीर मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।