फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल बैंक में ‘नो कैश’ की ही स्थिति

Fri, 30 Dec 2016 11:33 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
पूर्वांचल बैंक की पौली शाखा में रकम के लेनदेन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के पचास दिन पूरे हो गए हैं, इसके बाद भी पूर्वांचल बैंक की शाखाओं में कैश की किल्लत बरकरार है। शुक्रवार को पूर्वांचल बैंक की शाखाएं खुली रहीं, लेकिन कैश नहीं था। उपभोक्ताओं ने जो कैश जमा किया, उससे कुछ लोगों को भुगतान किया गया। हालांकि अन्य बैंकों में भीड़ काफी कम हो गई है और लेनदेन हो रहा है। दूसरी तरफ शुक्रवार को जिले में 27 एटीएम में से 19 एटीएम बंद रहे। जिससे उपभोक्ताओं को कैश के लिए परेेशानी उठानी पड़ी। 
विज्ञापन


पूर्वांचल बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक बृजमोहनी द्विवेदी ने बताया कि नोटबंदी के बाद अब तक बैंक ने 204 करोड़ रुपये पुराने नोट जमा कराए, इसके साक्षेप अभी तक मात्र 25 करोड़ रुपये ही मिले हैं। कैश की कमी बनी हुई है, लेकिन बैैंक की सभी शाखाएं शुक्रवार को खुली रही। आगे के लिए भी कैश का इंतजाम नहीं हुआ है, हालांकि डिमांड भेजी गई है, उम्मीद है कि जल्द ही कैश मिल जाएगा। 

दूसरी तरफ अधिकतम एटीएम भी काम नहीं कर रहे हैं। पूर्वांचल बैंक बेलहर कला पर पहुंचे रामेश्वर प्रसाद,पवन कुमार ने बताया कि सुबह से बैंक पहुंच गए थे, लेकिन बताया गया कि कैश नहीं है। जिससे निराश होकर लौटना पड़ा। वहीं शुक्रवार को 27 एटीएम में से 19 एटीएम बंद रहे। इसमें अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम है। खलीलाबाद शहर में भी तीन एटीएम बंद रहे। 
विज्ञापन


जिससे कैश के लिए लोगों को जूझना पड़ा। शहर के यूको बैंक, एसबीआई विकास भवन व बैंक आफ इंडिया का एटीएम बंद रहा। शहर में जो अन्य शाखाओं के एटीएम खुले रहे वहां भीड़ कम रही। लीड बैंक मैनेजर के जी तिवारी ने बताया कि नोटबंदी हुए 50 दिन हो गए। डिमांड 100 करोड़ की आरबीआई से की गई थी,जिसमें 70 करोड़ मिला है। जबकि करीब 340 करोड़ पुराने नोट जमा हुए है। कैश मिलने की उम्मीद है और जल्द ही समस्या समाप्त हो जाएगी।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें