फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिठिया गांव में डकैती का पोस्टर चिपकाने पर चार पर केस

Sun, 14 Jan 2024 01:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पोस्टर चिपकाने के मामले में दुधारा पुलिस ने तीन आरोपियो को पकड़ कर जेल भेजा।संवाद
विज्ञापन
गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
लौहरौली। जनपद में डकैती का पोस्टर चिपकाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया। दुधारा थाना क्षेत्र के पिठिया गांव की दीवारों पर पोस्टर लगा हुआ था। गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की। साथ ही तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।
दुधारा थाना क्षेत्र के पिठिया गांव निवासी भगवानदास ने पुलिस को दिए अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि वह गांव के चौकीदार हैं। ग्राम सभा में कई जगहों पर पोस्टर लगा हुआ था। इसमें कुछ दिनों के अंदर डाका डालने के लिए लिखा गया था। इसकी वजह से गांव के लोगों के अंदर काफी डर बन गया था। जानकारी करने पर पता चला कि गांव के ही एक युवक की कम्प्यूटर की दुकान है। जहां पर कूटरचित पोस्टर मिल करके तैयार किया गया। पूर्व में कानपारा व दानों कुईयां में भी इस तरह का पोस्टर चिपकाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पिठिया गांव के चौकीदार की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। पिठिया गांव के सोनू उर्फ शमीर, विपिन कुमार गौंड एवं रवी कुमार गौंड के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। आरोपी बाल अपचारी की कम्प्यूटर की दुकान है। जहां पर पोस्टर तैयार करके दहशत फैलाई गई थी। पुलिस ने मामले में संलिप्त एक बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से कंप्यूटर व अन्य सामान बरामद कर जब्त किया गया है। इन सभी के खिलाफ समस्त वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत करके जेल रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें