फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सोशल मीडिया पर डकैती की भ्रामक सूचना देने पर एक पर केस

Sun, 14 Jan 2024 01:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बखिरा। सोशल मीडिया पर एक युवक ने अपने ही गांव के कुछ चुनिंदा लोगों को दस दिन के अंदर लूटने व डाका डालने की धमकी भरी चेतावनी दी है। इसकी जानकारी होने पर कुसुरु खुर्द के चौकीदार ने बखिरा थाने में जानकारी दी है। पुलिस ने इस संबंध में धमकी देने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।

चौकीदार रामअचल पुत्र मुंशी निवासी मुडिला खुर्द दुधारा ने बताया कि कुसुरुखुर्द गांव में वह बतौर चौकीदार नियुक्त है। कुसुरु खुर्द निवासी सत्यम ने 11 जनवरी को अपने फेसबुक अकाउंट में धमकी भरी चेतावनी दी है कि कुसुरुखुर्द के लोगों सतर्क हो जाओ। अपने गैंग के साथ मिलकर दस दिन के अंदर गांव के कुछ चुनिंदा लोगों के घरो में भयंकर लूटपाट व डाका डाला जाएगा। सोशल मीडिया पर इस प्रकार की धमकी से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल है। लोग काफी भयभीत हैं। पुलिस से लोगों ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ श्याममोहन ने बताया कि सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने व आपराधिक धमकी देने के मामले में कुसुरु खुर्द निवासी सत्यम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें