फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गंभीर अपराध के मामले में कोर्ट में पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाएं

Wed, 29 Jan 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर में तीनों जिलों की समीक्षा बैइक करते कमिश्नर। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती दिनेश कुमार पी ने मंगलवार को पुलिस लाइंस सभागार में परिक्षेत्र के तीनों एसपी के साथ मासिक समीक्षा गोष्ठी की। उन्होंने बिंदुवार अपराध की समीक्षा करते हुए गंभीर अपराध के मामले में न्यायालय में प्रभावी पैरवी करते हुए अपराधियों को सजा दिलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आईजी ने समीक्षा के दौरान हत्या, दहेज हत्या, फिरौती के लिए अपहरण एवं गम्भीर चोट के अपराधों की समीक्षा की। लंबित विवेचनाओं का निस्तारण एवं नियमानुसार अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराते हुए वैधानिक कार्रवाई करके न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने के लिए बताया। लूट, डकैती, नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी के मामलों में त्वरित कार्रवाई कर अभियोग पंजीकृत कराकर अनावरण करते हुए इनसे संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व संपत्ति की बरामदगी करके उनके खिलाफ नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए।
महिला संबंधी अपराध में संबंधित अभियुक्तों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी कराते हुए अभियोग का सफल निस्तारण कराने के लिए कहा। लंबित विवेचनाओं के निस्तारण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया। एससीएसटी अधिनियम से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी साक्ष्य के आधार पर करते हुए विवेचना का निस्तारण जल्द से जल्द कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

गैंगस्टर के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अपराध से संबंधित अर्जित संपत्ति का चिह्नांकन एवं जप्तीकरण, गोवध निवारण अधिनियम के पंजीकृत अभियोगों के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपराधियों पर प्रभावी अकुंश लगाने, एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अपराध की रोकथाम व सघन चेकिंग एवं अभिसूचना इकाई को सक्रिय करने के निर्देश दिए।
अवैध शराब के रोकथाम, सभी मुकदमों में विवेचक से ई साक्ष्य एप पर साक्ष्य अपलोड कराने के लिए बताया। लंबित पेंशन प्रकरणों व मृतक आश्रित के समायोजन प्रकरण का निपटारा, अधिकारी कर्मचारी का कैशलेस हेल्थ कार्ड शत प्रतिशत बनवाने, पुलिस पेंशनरों की गोष्ठी माह में एक बार करवाने, लंबित संदर्भों का यथाशीघ्र निस्तारण, आईजीआरएस, जन शिकायत, पब्लिक ग्रीवांश पोर्टल से संबंधित मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें