फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रक ने स्कूटी सवार छात्राओं को मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 24 Dec 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रैना पेपर मिल के पास हाइवे पर हुए सड़क हादसे में मृतक छात्रा रिचा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मगहर/संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित रैना पेपर मिल के पास शनिवार को खलीलाबाद से परीक्षा देकर स्कूटी से गोरखपुर लौट रहीं छात्राओं को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी घायल हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर की ऋचा श्रीवास्तव पुत्री विजय कुमार श्रीवास्तव (21) और राम जानकी नगर की खुशी सिंह पुत्री राजेश्वर सिंह (24) शनिवार को स्कूटी से डुमरी स्थित एक डिग्री कॉलेज में एमकाॅम की परीक्षा देने आई थीं। दोपहर करीब 12 बजे परीक्षा देकर लौट रही थीं। अभी वे रैना पेपर मिल के पास पहुंची थीं कि पीछे से ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे ऋचा ट्रक की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं उछलकर दूर गिरी खुशी घायल हो गई। घटना के बाद भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा खुशी को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें