फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गुरु गोबिंद सिंह के परिवार की शहादत पर कलाकारों ने दी प्रस्तुति

Sun, 24 Dec 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के सरदार कालोनी में आयोजित सतगुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी  बलिदान गाथा कार्यक्रम में मौजूद
विज्ञापन
पंजाबी रंगमंच पटियाला के कलाकारों की प्रस्तुति
विज्ञापन



फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार की शाम सिख धर्म के दसवें सतगुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के पूरे परिवार की बलिदान गाथा को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी रंगमंच पटियाला पंजाब से आए कलाकारों ने लाइट एंड साउंड शो पर आधारित अपनी नाट्य प्रस्तुति से बलिदान गाथा का मंचन किया।

खलीलाबाद गोला बाजार सरदार काॅलोनी में आयोजित चांदनी चौक से सरहद तक नामक इस नाटक में कलाकारों ने दिखाया कि गुरु गोबिंद सिंह जी के पिता नवम सतगुरु गुरु तेग बहादुर जी ने दिल्ली के चांदनी चौक पर मुगल बादशाह औरंगजेब की क्रूर नीतियों का विरोध करते हुए धर्म के रक्षार्थ अपना सिर कटवा कर शहादत दी।
विज्ञापन

उसके पश्चात मुगल हुकूमत से संघर्ष करते हुए गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 40 सिखों सहित दो बड़े पुत्र साहबजादा अजीत सिंह और साहिबजादा जुझार सिंह चमकौर की जंग में शहीद हो गए। उनके बाद पंजाब के सरहिंद शहर में औरंगजेब के सिपहसालार जकरिया खान ने गुरु जी के दो छोटे सुपुत्रों साहबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह को जिंदा दीवार में चुनवा दिया। चार साहिबजादों की शहादत के बाद गुरु जी की माता गुजर कौर जी ने अपने प्राण त्याग दिए।
इस पूरे कालखंड का सजीव मंचन कर कलाकारों ने उपस्थित जनमानस को सोचने पर विवश कर दिया। शहादत का ऐसा मार्मिक वर्णन व चित्रण देख हर किसी ने पंजाब के कलाकारों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अंत में सर्व समाज के लिए गुरु के लंगर प्रसाद का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पंजाबी अकादमी के जगनैन सिंह नीटू ने किया तथा गुरुद्वारा खलीलाबाद के अध्यक्ष अजीत सिंह ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम संयोजक सतविंदर पाल सिंह जज्जी ने आगामी 29 दिसंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के शहीदी गुरु पर्व पर गुरुद्वारा में सभी नगर वासियों से पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन, सरदार प्रितपाल सिंह, मदन सिंह, धर्म सिंह, परविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, जसवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र पाल सिंह, दलजीत सिंह, आशु सिंह, मनजीत सिंह, प्रदीप सिंह सिसोदिया, मुरलीधर जायसवाल, रुद्रनाथ मिश्रा, बनर्जी लाल अग्रहरि, बीवी बलवंत कौर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें