फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रोमांचक मुकाबले में एसकेपी क्रिकेट अकादमी ने खैर को तीन रन से दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खैर इंटर कॉलेज क्रिकेट गाउंड में चल रही अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

खिलाड़ियों के हर शॉट पर दर्शक तालियां बजाकर कर रहे हैं उत्साहवर्धन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में चल रही अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा मैच रविवार को खेला गया। मैच रोमांचक हुआ, जिसमें एसकेपी टीम ने बाजी मारी और खैर को तीन रन से हरा दिया।

निर्धारित 35 ओवर के मैच में एसकेपी क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसकेपी क्रिकेट अकादमी 34.4 ओवर में 192 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एसकेपी क्रिकेट अकादमी की तरफ से अभय सोनी ने 42, यश ने 41 और खालसा सिंह ने 23 रनों की पारी खेली। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से अरमान शेख ने तीन विकेट झटके। आर्यन यादव, चेतन लखमानी और अनजाने प्रताप ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

बेहद रोमांचक मुकाबले में खैर क्रिकेट अकादमी यह मुकाबला मात्र तीन रन से हार गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खैर क्रिकेट अकादमी 34.4 ओवर में 189 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आकर्ष यादव 49, अनजाने प्रताप सिंह 32, अरमान शेख 23 और हार्दिक पांडेय ने 21 रनों की पारी खेली। एसकेपी क्रिकेट अकादमी की तरफ से युवराज और शातिक यादव ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


आयुष्मान गुप्ता, नीलमणि ने एक-एक विकेट लिया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले शातिक यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें