फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धनघटा क्षेत्र के 600 गांवों में दिनभर गुल रही बिजली

विज्ञापन
नाथनगर विद्युत संब स्टेशन के मेन लाइन की मरम्मत करते बिजलीकर्मी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के 600 गांवों में दिनभर गुल रही बिजली
विज्ञापन

नाथनगर के 132/33 विद्युत उपकेंद्र में मरम्मत बनी वजह
संतकबीरनगर। मंगलवार को धनघटा तहसील क्षेत्र के 600 गांवों की बिजली दिनभर ठप रही। उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शाम पांच बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
पिछले कई दिनों से बिजली की कटौती बढ़ गई है। मंगलवार को नाथनगर के 132/33 विद्युत उपकेंद्र में मरम्मत के लिए सुबह दस बजे बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। इस दौरान खजनी-नाथनगर की डीसी लाइन को ठीक किया गया। टावर एक से टावर दो के बीच तार काफी ढीले हो गए थे। साथ ही गोरखपुर की मेन लाइन के ढीले तार भी सही किए गए। इससे धनघटा तहसील क्षेत्र के करीब 600 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

इस दौरान ठंड के मौसम में बिजली से चलने वाले उपकरण शोपीस बन गए। धनघटा निवासी राम प्रकाश, सुरेश कुमार आदि ने बताया कि दिनभर बिजली न रहने से काफी परेशानी झेलनी पड़ी। अवर अभियंता चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि मरम्मत का कार्य होना आवश्यक था। इस कार्य में 18 विद्युत कर्मियों को लगाया गया था। शाम पांच बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

....
मगहर फीडर से जुड़े गांवों में भी रातभर नहीं आई बिजली
खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर उपकेंद्र से जुड़े गांवों में केबिल फाल्ट होने से सोमवार की देर रात से मंगलवार को दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। गड़सरपार, सेमरी, बरईपार, नहसापार, केरमुआ माफी, चकदही, दुबौली सहित कई गांवों के उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। क्षेत्र के दिनेश कुमार, रविंद्र कुमार आदि ने बताया कि बिजली न रहने से ठंड के मौसम में काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। अधिशाषी अभियंता दिव्य रंजन ने बताया कि ठंड में लोग हीटर आदि का प्रयोग कर रहे हैं, इस कारण दिक्कत आ रही है। फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें