संतकबीरनगर। वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में जिले में 67.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में 67 .42 प्रतिशत, नगर पंचायत मगहर में 73.42 प्रतिशत, नगर पंचायत मेंहदावल में 61.36 प्रतिशत और नगर पंचायत हरिहरपुर में 72. 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। डीएम संदीप कुमार ने बताया कि इस बार चुनाव में लोगों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमूाल करेंं। ताकि, मतदान का प्रतिशत अधिक हो। इसके लिए प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक भी किया गया था। उम्मीद है कि जिले का मतदान प्रतिशत अच्छा होगा।