फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मिला है अधिकार, जरूर करें मतदान

Thu, 11 May 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। बृहस्पतिवार को नगर निकाय के दूसरे चरण का चुनाव होने जा रहा है। प्रत्याशियों की भरमार है। प्रत्येक प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी तरफ रिझाने के लिए जोड़-तोड़ में लगा है। मतदाताओं ने कहा कि वे सही प्रत्याशी का ही चयन करेंगे और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

शिवांश कुमार ने कहा कि निकाय चुनाव में मतदान उनका अधिकार है। वह बेहतर प्रत्याशी के लिए मतदान करेंगे। सभी मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। सत्यम कसेरा ने कहा कि मतदान करना सबका अधिकार है। लोकतंत्र के इस हवन में शामिल होने के लिए सबको आगे आना चाहिए। अभिषेक गुप्ता ने कहा कि मतदान के सही उपयोग से ही क्षेत्र का विकास होगा। इसके लिए मतों का सही उपयोग आवश्यक है। उत्कर्ष ने कहा कि मतदान जन्मसिद्ध अधिकार है।
संविधान ने यह अधिकार दिया गया। सबको मतदान के लिए वह लगातार प्रेरित कर रहे हैं। ऋचा गोविल ने कहा कि मत का सही उपयोग राष्ट्र निर्माण में मदद करता है। प्रत्येक मतदाता को अपने इस अधिकार का उपयोग करके लोकतंत्र को मजबूत करना चाहिए। उत्तम बरनवाल ने कहा कि संविधान ने नागरिकों को चुनाव करके जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया है। इसके उपयोग से वह लोकतंत्र की रक्षा करने का काम करेंगे। शैली सिंह ने कहा कि मतदान का अधिकार 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को है। मतदान के सही उपयोग से वह अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें