संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के एक मुहल्ले में पांच नाबालिग बच्चों के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी इमरान की हरकतें उसके परिवार के लोगों से मिले प्रश्रय के बाद बढ़ती चली गईं। स्थिति यह थी कि उसने एक- एक करके पांच बच्चों के साथ ऐसा सलूक किया। पुलिस ने उसे चाकू के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
नाबालिग बच्चों के साथ दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए इमरान के परिवार से पीड़ित बच्चों में से एक के परिजन ने दो माह पहले ही शिकायत की थी। लेकिन उसके परिवार के लोग मारपीट पर आमादा हो गए थे।
मासूम बच्चे चाकू देखकर डर जाते थे और वह अपने घर में किसी से कहते नहीं थे। नतीजा यह हुआ कि उसकी हरकतें कम होने के बजाय बढ़ती ही गईं। शुक्रवार को केस दर्ज होने के बाद पुलिस टीम लगातार उसकी खोजबीन में लगी हुई थी। उसे एचआरपीजी काॅलेज के पास बने ओपेन जिम के पास धर दबोचा तथा न्यायालय रवाना कर दिया।