फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच करने गए नायब तहसीलदार से अभद्रता

Tue, 27 Dec 2016 11:29 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
 महुली के झिंगुरापार में मंगलवार को राशनकार्डों का सत्यापन करने पहुंचे नायब तहसीलदार से कुछ लोगों से पहले नोकझोंक की फिर एक युवक ने दुर्व्यवहार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्व्यवहार करने वाले युवक के भाई को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


 नायब तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता का आरोप था कि एसडीएम के निर्देश पर वह मंगलवार को झिंगुरापार में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर राशन कार्डों का सत्यापन करने पहुंचे थे। जैसे ही सत्यापन कार्य शुरू किए,वैसे ही गांव निवासी एक युवक ने जांच करने से मना करते हुए उन्हें गाली गलौज देने लगा। युवक ने सरकारी कार्य में भी हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया।

नायब तहसीलदार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महुली पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक के भाई को हिरासत में लेकर थाने गई। नायब तहसीलदार ने बताया कि व्यवधान आ जाने की वजह से जांच पूरी नहीं हो पाई। प्रभारी एसओ कमलेश सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार ने झिगुरापार गांव के युवक के खिलाफ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की तहरीर दी है। केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें