फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: व्यापार कौशल में अहम स्थान बनाने वाले व्यापार सम्मानित

Mon, 04 Sep 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व उ.प्र. युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदा​धिकारियों ने स्थापना द
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल का मनाया गया स्थापना दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में संगठन का 30वां स्थापना दिवस शहर के एक होटल में मनाया गया। इस दौरान व्यापार कौशल से अहम स्थान बनाने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया। संगठन ने व्यापार-जगत के प्रतिनिधियों के साथ ही शिक्षा, चिकित्सा सहित सामाजिक गतिविधियों में योगदान देने वाले नागरिकों को भी विशिष्ट जन सम्मान से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर माल व सेवा कर विनय गुप्ता विशिष्ट अतिथि भारत-भूषण असिस्टेंट कमिश्नर माल व सेवा कर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यवसायी व हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक विनोद रुंगटा ने की। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि ने किया। उन्होंने संगठन की गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन ने संगठन के इतिहास पर और समाज में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वस्तु व सेवा र के डिप्टी कमिश्नर विनय गुप्ता ने कहा कि व्यापारिक समस्याओं के निदान के लिए विभाग सदैव तत्पर है।उन्होंने जीएसटी विभाग से व्यापारियों को मिलने वाली अनेक सुविधा जैसे बीमा तथा पंजीयन से मिलने वाली व्यापारिक सुविधा से अवगत कराया। कार्यक्रम को एचआरपीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. डीएन पांडेय, डॉ. आलोक सिन्हा, पवन जायसवाल, विजय कृष्ण ओझा, नगर अध्यक्ष पेशकार अहमद आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें