फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर निर्वाचन की महत्वपूर्ण कड़ी : डीएम

Sun, 28 Apr 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनरों का तृतीय प्रशिक्षण संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मास्टर ट्रेनर को मतदान प्रक्रिया व ईवीएम, वीवीपैट, वीयू, सीयू के तकनीकी जानकारी व संचालन आदि के बारे में कलक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डीएम ने कहा कि मास्टर ट्रेनर निर्वाचन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद स्तर पर बेसिक शिक्षा विभाग के एआरपी, एसआरजी, संकुल प्रभारी, डायट के प्रवक्ता को ईवीएम संचालन व प्रक्रिया का तृतीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी ने मतदान प्रक्रिया की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने ईवीएम संचालन की जानकारी देते हुए कनेक्शन करने व आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा प्रत्येक मास्टर ट्रेनर से प्रस्तुतीकरण कराया गया कि मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किए जाने के लिए कितने उपयुक्त हैं। मास्टर ट्रेनर को अंत में ईवीएम का हैंड्स ऑन प्रशिक्षण अधिशासी अभियंता नलकूप लालचंद ने दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मास्टर ट्रेनर ईवीएम संचालन व मतदान प्रक्रिया से भली-भांति अवगत हो जाएं, क्योंकि इनसे प्रशिक्षित किए गए मतदान कार्मिक से अंतिम रूप से मतदान कराया जाएगा। जितने अच्छे ढंग से मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित होंगे उसी प्रकार से प्रशिक्षण दे पाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा सीडीओ संत प्रसाद ने मास्टर ट्रेनर का मूल्यांकन करते हुए कहा कि प्रशिक्षक यदि संपूर्ण जानकारी रखेंगे तो उनको प्रशिक्षण देना सुलभ होगा। समस्त प्रशिक्षक इस बात की जानकारी करें कि मतदान के किस चरण पर क्या करना है, और क्या समस्याएं आती हैं। उसका समाधान क्या है। इस दौरान डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव सहित मास्टर ट्रेनर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें