फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पौधरोपण से पर्यावरण को मिलेगा बढ़ावा

Mon, 17 Jul 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-सांथा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत करमाकला में मेंहदावल विधायक ने किया पौधरोपण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांथा। रविवार को सांथा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत करमाकला में मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने पौधरोपण किया। उन्होंने आम, अमरुद, सागौन समेत अन्य पौधे लगाएं।
विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि जीवन जीने के लिए भोजन से ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत होती है। भोजन के बिना मनुष्य, जीव-जन्तु एक हफ्ते तक जीवित रह जाएंगे। लेकिन ऑक्सीजन के बिना तीन या चार मिनट से ज्यादा नहीं जीवित रह पाएंगे। एक पौधा लगाना दस पुत्रों के बराबर होता है। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करें। यह संकल्प ले कि हम अपने-अपने घरों में कम से कम एक पौधे लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख बसंत त्रिपाठी, प्रधान अरविंद सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी सूर्यभान यादव, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी मनीष कुमार, राजीव कुमार, संदीप चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें