रोसयाबाजार। शनिवार को पौली क्षेत्र में स्थापित मां लक्ष्मी की मूर्तियों का विसर्जन श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ किया। पौली क्षेत्र में छह मूर्तियां स्थापित की गई थीं। मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पौली में स्थापित छह मूर्तियों का विसर्जन शनिवार को किया गया। विसर्जन से पूर्व मूर्तियों को सजाया गया और उनके साथ गाजे-बाजे की धुन पर नाचते हुए श्रद्धालुओं ने इन मूर्तियों का विसर्जन किया। मूर्तियों को महेश्वरपुर में कुआनों नदी पर महेश्वरपुर में बनाए गए पुल के पास किया गया। मूर्ति विसर्जन के दौरान पौली चौकी प्रभारी नंदू गौतम भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे। संवाद