फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कुहासा न बने संकट, DM ने दिए निर्देश- बंद होंगे हाईवे के अवैध कट, दुरुस्त होंगी लाइटें

Thu, 03 Oct 2024 01:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

डीएम ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पिछले दिनों एनएचआई और नगर पालिका परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि आने वाले दिनों में ठंड का मौसम आ जाएगा। साथ ही कोहरा पड़ेगा, ऐसे में अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाए। हाईवे पर जहां भी लोगों ने अपनी सुविधा के लिए अवैध कट बना लिया है, उसे बंद करा दिए जाएं।
विज्ञापन
डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड का मौसम आने वाला है। इसे देखते हुए प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत हाईवे पर जगह-जगह बने अवैध कट बंद कराए जाएंगे। सिग्नल की लाइटें दुरुस्त होंगी, साथ ही जेब्रा क्राॅसिंग और पट्टी को फिर से बनाया जाएगा, ताकि आने जाने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो। डीएम ने पिछले दिनों हुई बैठक में कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


हाईवे की सड़क जगह-जगह टूट गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिसके कारण लोगों को आने- जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शासन ने 10 अक्तूबर तक सड़क के गड्ढों को भरने के निर्देश दिए हैं। हालांकि अभी यह कार्य शुरू नहीं हुआ है।
इधर डीएम ने भी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पिछले दिनों एनएचआई और नगर पालिका परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि आने वाले दिनों में ठंड का मौसम आ जाएगा। साथ ही कोहरा पड़ेगा, ऐसे में अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाए। हाईवे पर जहां भी लोगों ने अपनी सुविधा के लिए अवैध कट बना लिया है, उसे बंद करा दिए जाएं।
विज्ञापन


कोई भी व्यक्ति या पशु सीधे सड़क पर न आ सके। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं

इन स्थानों पर बना है अवैध कट
हाईवे स्थित बूधा, भुवरियां, सरैया, डीघा, मगहर दुर्गा मंदिर के पास सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने अपनी सुविधा के लिए अवैध कट बना लिए हैं। इसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों को कहना है कि अगर अवैध कट बंद कर दिए जाएं तो दुर्घटनाओं में कमी आएगी। हाईवे पर सफर करने वाले महेंद्र त्रिपाठी, लवकुश आदि ने कहा कि अवैध कट से सफर में दिक्कत आ रही है। इस पर ध्यान देने की जरूरत हैं।

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि हाईवे पर बने अवैध कट बंद करने के साथ ही लाइटें दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। जल्द ही कार्य करा लिए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें