शोहरतगढ़। शोहरतगढ़-डोई शिवमंदिर जाने वाले मार्ग पर पूरब की तरफ एक बहुत बड़े गड्ढे में अवैध निर्माण कार्य चल रहा है। जबकि इस गड्ढे को अमृत सरोवर का रूप देने के लिए सांसद जगदंबिका पाल ने गोद ले रखा है। पिछले माह इसी गड्ढे में एक व्यक्ति मिट्टी पाटकर मकान बनवा रहा था कुछ लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम व ईओ अजय चौधरी से की ईओ ने मौके पर जाकर अवैध तरीके से हो रहे नींव के निर्माण कार्य को रोक दिया था। चेतावनी भी दिया था कि यदि दोबारा निर्माण कार्य हुआ तो जेसीबी से ढहा दिया जाएगा। कुछ सप्ताह बीत जाने के बाद दोबारा रातों रात में निर्माण कार्य करवा रहा है। एसडीएम चंद्रभान सिंह ने कहा कि गड्ढे पर निर्माण कार्य की जानकारी मिली है मौके पर तहसीलदार भेज अवैध निर्माण कार्य रोकवाया जाएगा। संवाद