फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र बंद मिले तो नपेंगे केंद्र प्रभारी:डीएम

Thu, 07 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 डीएम कैंप कार्यालय पर जिलाधिकारी डॉ. सरोज कुमार की अध्यक्षता में जनपद के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने गेहूं खरीद, जल निगम, शिकायत संबंधी, लोहिया गांव आदि के बारे में समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन

डीएम ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि गेहूं क्रय केंद्रों का संचालन ठीक ढंग से करें तथा सभी आवश्यक सामग्री क्रय केंद्रों पर उपलब्ध होनी चाहिए। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित हो कि सभी क्रय केंद्र नियमित रूप से खुले एवं  क्रियाशील रखें। उन्होंने क्रय केंद्रोें का निरंतर आकस्मिक निरीक्षण करते हुए रिर्पोट देने को कहा है। डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि कोई क्रय केंद्र अव्यवस्थित अथवा बंद पाया गया तो संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई  सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने जल निगम की धीमी प्रगति पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अभियंता से कहा की कार्यों में सुधार की आवश्यकता है। डीएम ने सभी निर्माण एजेंसियों को कार्य की गुणवत्ता एवं  समयबद्धता पर विशेष ध्यान देेने के निर्देश दिए। समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन समस्याओं का  निस्तारण प्रमुखता के आधार पर करें और सदर्भों को लंबित न रखा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने वादों के निस्तारण एवं राजस्व वृद्धि पर विशेष बल दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि लोहिया गांव के संतृप्तिकरण का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा नोडल अधिकारी निरंतर इस गांवों  का भम्रण कर समय से रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा कमियों को ठीक कराए। बैठक  में मुख्य विकास अधिकारी लालजी यादव, अपर जिलाधिकारी कमला प्रसाद यादव,  उपजिलाधिकारी सतीश त्रिपाठी, पीडी एके  पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय, जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्रा, डीसी मनरेगा विनय कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें