पौली के दुलहापार पेट्रोल पंप पर लोगों में जागरूकता लाने के लिए लगाया गया बैनर।
रोसयाबाजार। आगामी 26 जनवरी से जिस वाहन चालक के पास हेलमेट नहीं रहेगा। उसको पेट्रोल नहीं मिलेगा। इसके लिए पौली क्षेत्र में पेट्रोल पंप संचालकों के द्वारा बैनर व पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश ने अपने आदेश में लिखा गया है कि वाहन चलाने वाले हेलमेट का प्रयोग न करने से सर में चोट लगती है। ऐसी स्थिति में ब्रेन हेमरेज से लोग दम तोड़ देते हैं। दो पहिया वाहन चालकों की सुरक्षा की दृष्टि से 26 जनवरी 2025 से बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले लोगों को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। पंप पर सीसीटीवी लगाया गया है जो ऑनलाइन कंपनी के हेड ऑॅफिस से जुड़ा है। यदि इसका पालन पंप संचालक या वाहन स्वामी नहीं करते हैं तो उनके ऊपर करवाई होगी है।
इसके पालन के क्रम में दूल्हापार में स्थित इंडियन ऑयल किसान सेवा केंद्र के मालिक गुलरेज अहमद ने बताया कि जिला अधिकारी के आदेश का पालन के लिए हमारे यहां अभी से ही बिना हेलमेट के किसी को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। पहले से ही लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। नियम पालन करने वालों को दुर्घटना से बचने का पूरा मौका रहेगा और दुर्घटना कम होगी।ि