संतकबीरनगर। स्कूल से मुंह मोड़ने वाले छह से 14 आयु वर्ग के आउट ऑफ स्कूल और ड्रॉप आउट बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें दोबारा स्कूल से जोड़ा जाएगा।
इसके तहत अगर किसी विद्यालय में पांच से कम बच्चे हैं तो नोडल शिक्षक ही उन्हें पढ़ाएंगे। अगर संख्या पांच से अधिक होती है, तो स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से विशेष प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
विशेष प्रशिक्षक सेवा निवृत्त शिक्षक या इच्छुक वालंटियर हो सकते हैं। उन्हें चार हजार रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा। यह नियुक्ति अगले वर्ष 31 मार्च तक अस्थायी रहेगी। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता रंजित कुमार वर्मा ने बताया कि आउट ऑफ स्कूल वे बच्चे होते हैं जो स्कूल जाने की उम्र के हैं लेकिन किसी स्कूल में नामांकित नहीं हैं या स्कूल छोड़चुके हैं।