फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिल का बोझ बढ़ा तो स्टार रेटिंग वाले उत्पादों की बढ़ी मांग

Mon, 01 May 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गर्मी आते ही बिजली के बिल में दोगुना से अधिक बढ़ोतरी को देखते हुए लोग स्टार रेटिंग वाले उत्पाद खरीदना पसंद कर रहे हैं। इसके लिए ग्राहक अधिक कीमत भी चुकाने को तैयार हैं। इन दिनों स्टार रेटिंग वाले सीलिंग पंखे, एसी और कूलर की अच्छी मांग है। 28 वाट के पंखे के लिए तो लोग दोगुनी कीमत देने के लिए राजी हैं।
विज्ञापन

एलईडी बल्ब की तर्ज पर कम बिजली खपत वाले सीलिंग पंखे बाजार में आ गए हैं। 28 वाट वाले सीलिंग पंखों की खूब मांग है। व्यापारी संघ के अध्यक्ष अमित जैन का कहना है कि 28 वाट वाले पंखे पहले के पंखों की तुलना में आधे से कम बिजली की खपत करते हैं। 60 वाट के पंखों की कीमत जहां 1200 से 1600 रुपये के बीच है, वहीं स्टार रेटिंग वाले पंखे 2500 से लेकर 10 हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं। ग्राहकों को एक बार अधिक रकम भले ही देनी पड़ रही है, लेकिन हमेशा के लिए बिजली बिल में कटौती की राहत भी मिल रही है। ऐसे में ग्राहक स्टार रेटिंग वाले पंखे खरीदना पसंद कर रहे हैं। इलेक्ट्रिकल उत्पादों के थोक विक्रेता अनिल मौर्या का कहना है कि स्टार रेटिंग वाले फ्रिज से भी सालाना 150 यूनिट से अधिक की बिजली की बचत हो सकती है। वाशिंग मशीन भी चार स्टार और पांच स्टार रेटिंग में उपलब्ध हैं। लोग बिजली के बोझ से बचने के लिए स्टार रेटिंग वाले उत्पाद को तरजीह दे रहे हैं।
3 स्टार और 5 स्टार रेटिंग वाले ऐसी की मांग ज्यादा
एयर कंडीशनर में स्प्लिट एसी और विडो वाली एसी भी 3-स्टार और 5-स्टार रेटिंग में उपलब्ध है। 5-स्टार वाली एसी गर्मी में अधिक कूलिंग देगा और बिजली की खपत भी कम होगी। वहीं, नार्मल एसी में बिजली की अधिक खपत होगी। कारोबारी विमल जालान का कहना है, कि एनर्जी एफिशिएंसी ( बिजली की खपत) के हिसाब से एयकरडीशनर को अलग-अलग रेटिंग दी जाती है। पांच स्टार रेटिंग वाला एसी कम बिजली की खपत करता है। तीन स्टार रेटिंग वाला एसी ज्यादा बिजली खर्च करता है। 5 स्टार वाला एसी 3 स्टार के मुकाबले ज्यादा महंगा है। वहीं 5 स्टार वाला एसी 3 स्टार के मुकाबले महीने में करीब 30 से 35 यूनिट बिजली की बचत करता है। बिजली बचत के हिसाब से ग्राहक उत्पाद खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें