फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

Mon, 01 May 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए रविवार को हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद में पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में कुल 39 पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया जाना था, जिनमें से 36 पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। तीन लोग अनुपस्थित रहे। सीडीओ एवं प्रभारी अधिकारी कार्मिक संत कुमार ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया है कि अनुपस्थित पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम का एक दिन का वेतन काटते हुए कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

हीरालाल इंटर कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम मास्टर ट्रेनर ने पीपीटी पर सिलसिलेवार समझाते हुए बारिकी से प्रशिक्षित किया। इस दौरान आधुनिक हेड फोन, माइक का प्रयोग किया, जिससे कार्मिकों ने सहजतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के बाद निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर कराए गए प्रशिक्षण पर आधारित प्रश्नों पर परीक्षा भी ली गई, जिसमें संतोषजनक प्रगति पाई गई। सीडीओ संत कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए मतदान कार्मिकों से कहा कि इस प्रशिक्षण में सभी मतपेटी को खोलना, बंद करना व सील करने की प्रक्रिया को विधिवत सीख लें, जिससे मतदान दिवस में कोई समस्या न आए।
इस अवसर पर डीआईओएस मनमोहन शर्मा, प्रधानाचार्य हीरालाल इंटर कॉलेज राम कुमार सिंह, बी लाल, बजरंगी, नाजिर अशफाक, कंप्यूटर ऑपरेटर सागर, मो. काशिफ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें