फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का प्रकोप बढ़ा तो प्लेटलेट्स के लिए जाना होगा गैर जनपद

विज्ञापन
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड का निरीक्षण करते सीएमएस डॉ ओपी चतुर्वेदी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
डेंगू का प्रकोप बढ़ा तो प्लेटलेट्स के लिए जाना होगा गैर जनपद
विज्ञापन

- आठ माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया ब्लड सेपेरेशन यूनिट का निर्माण
- मरीजों को प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ी तो होगी परेशानी
संतकबीरनगर। जिले में अगर डेंगू का प्रकोप बढ़ा तो मरीजों की परेशानी बढ़ जाएगी, क्योंकि यहां पर प्लेटलेट्स की कोई व्यवस्था नहीं है। एक से चार यूनिट रक्त बनाने के लिए ब्लड सेपरेशन यूनिट का निर्माण सीएचसी खलीलाबाद में दिसंबर माह में हो गया, पर भवन का स्थानांतरण नहीं हुआ, जिससे यूनिट का संचालन शुरू नही हो पा रहा है। फिलहाल जिले में 40 दिन में डेंगू के 11 मरीज मिल चुके हैं।
प्रदेश में लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इसे लेकर सरकार ने सभी जिलों में सतर्कता बरने का निर्देेश दिया है। जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए अलग से मच्छरदानी युक्त 10 बेड का वार्ड बनाया गया है। साथ ही जिला अस्पताल में डेंगू के प्रतिदिन आठ से 10 सैंपल जांच के लिए आ रहे है। डेंगू के मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत प्लेटलेट्स की होती है। अगर डेंगू के मरीज का प्लेटलेट्स 15 हजार के नीचे आता है तो उन्हें प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। इसके लिए सीएचसी खलीलाबाद में ब्लड सेपरेशन यूनिट का निर्माण दिसंबर माह में ही पूरा हो गया। यूनिट के बन जाने से एक यूनिट ब्लड से चार प्रकार के ब्लड का निर्माण होना है, इसमें प्लेटलेट्स का निर्माण भी शामिल है, पर अभी तक भवन का हस्तानांतरण नहीं हो सका है। इसके साथ ही यहां मशीनें भी नहीं आई। अगर भवन का संचालन शुरू हो जाता तो मरीजों को यहीं पर प्लेट्लेट्स की सुविधा मिल जाती। डेंगू के किसी मरीज का अगर प्लेटलेट्स कम होता है तो उसे अन्य जनपदों के लिए जाना पड़ेगा। जिसमें उसे समय के साथ रकम भी ज्यादा खर्च करना होगा। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि अक्तूबर माह से अब तक डेंगू के 11 मरीज मिल चुके हैं। 10 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि एक मरीज का इलाज लखनऊ में चल रहा है। फिलहाल डेंगू को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

सीएमएस ने डेंगू वार्ड को देखा
जिला अस्पताल में 10 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। इसे बेहतर बनाने के लिए बृहस्पतिवार को सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बेड, मच्छरदारी, चादर आदि की व्यवस्था को देखा। सीएमएस ने वहां मौजूद कर्मियों को वार्ड का प्रतिदिन सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ब्लड सेपरेशन यूनिट जल्द ही शुरू हो जाएगा, जिससे प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ने पर मरीजों को उपलब्ध कराया जा सके। अस्पताल में डेंगू वार्ड तैयार है, उसकी प्रतिदिन सफाई की जा रही है, जो भी डेंगू के सैंपल आ रहे हैं, उनकी जांच हो रही है।
डॉ. ओपी चतुर्वेदी, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें