संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में में आग लगने से दो व्यक्तियों की झोपड़ियों में आग लग गई।
इस घटना में घर में रखा सामान जलकर राख हो गया और आग में फंसने से एक गाय जलकर मर गई और बछिया झुलस गई। मिश्रौलिया गांव निवासी मिश्रौलिया निवास राजाराम पुत्र स्व. सुदामा के घर में रविवार की रात 10 बजे के करीब अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में एक गाय झुलस कर मर गई, जबकि एक बछिया गंभीर रूप से झुलस गई है। आग लगने से कई घरेलू सामान भी जल कर नष्ट हो गए। पीड़ित राजाराम के मुताबिक तकरीबन 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसी क्रम में चंपा देवी पत्नी स्व. स्वामीनाथ ने बताया कि झोपड़ी में चूल्हे पर खाना बन रहा था। इसी बीच चिंगारी से आग लग गई। आग लगने से घर में रखा अनाज, 1400 रुपये नकदी और कपड़े आदि जल गए।