फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पशुपति नाथ मंदिर घुमाने पति ले गया नेपाल, पत्नी की कर दी हत्या- दोस्त संग गिरफ्तार; कुशीनगर की घटना

Wed, 08 Apr 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

दुदही नगर पंचायत निवासी ऋषभ पटेल का अपनी पत्नी रेनू भारती से विवाद होता था। इस विवाद को खत्म करने के लिए ऋषभ ने अपने मित्र प्रियांशु सिंह के साथ मिलकर पत्नी की हत्या साजिश रची। बीते 30 मार्च 2026 को उसने रेनू को नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर घुमाने का झांसा दिया और कार से लेकर निकला।
विज्ञापन
हत्या आरोपी रिशभ पटेल गिरफ्तार।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने एक महिला के हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए महिला के पति और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। साजिश के तहत आरोपी पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर मामले को दबाने के लिए खुद ही पुलिस में गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दुदही नगर पंचायत निवासी ऋषभ पटेल का अपनी पत्नी रेनू भारती से विवाद होता था। इस विवाद को खत्म करने के लिए ऋषभ ने अपने मित्र प्रियांशु सिंह के साथ मिलकर पत्नी की हत्या साजिश रची। बीते 30 मार्च 2026 को उसने रेनू को नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर घुमाने का झांसा दिया और कार से लेकर निकला।

 

खड्डा क्षेत्र में एक सुनसान जगह पर दोनों ने मिलकर दुपट्टे से गला घोंटकर और सिर पर प्रहार कर रेनू की हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंक दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद ऋषभ ने एक अप्रैल को पडरौना कोतवाली में पत्नी के लापता होने की सूचना दी।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार के निर्देशन और स्वाट टीम के सहयोग से जब विवेचना शुरू हुई, तो कड़ी से कड़ी जुड़ती गई। महराजगंज में मिले शव की पहचान होने के बाद जब पुलिस ने ऋषभ से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी और स्वाट टीम ने मंगलवार को घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों ऋषभ पटेल (पति), निवासी दुदही, थाना विशुनपुरा व प्रियांशु सिंह, निवासी जटहां रोड, पडरौना को दबोच लिया। इनके पास से घटना में प्रयुक्त कार, हत्या में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें