फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पति ने फावड़े से वार कर पत्नी को मार डाला, बेटा घायल

विज्ञापन
धर्मसिहवां के बढ़या वार्ड में मृतका के रोते किबलखते परिजन।संवाद
विज्ञापन
चार दिन पहले पत्नी को दिया था तलाक, शनिवार को होनी थी पंचायत, धर्मसिंहवा के बढ़या वार्ड में वहशियाना हरकत
विज्ञापन

वारदात करने के बाद फावड़ा छोड़कर भाग गया आरोपी पति
एसपी, सीओ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवासंतकबीरनगर। क्षेत्र के नगर पंचायत धर्मसिंहवा के बढ़या वार्ड में शुक्रवार रात पति ने फावड़े से प्रहार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जबकि बचाव में आए छोटे बेटे को जख्मी कर दिया। घायल बेटा मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। घटना की वजह चार दिन पूर्व पति का पत्नी को तलाक देना बताया जा रहा है। इसी मामले में शनिवार को पंचायत होनी थी। इसके अलावा बकरियों की देखरेख ठीक ढंग से नहीं करने की वजह भी सामने आ रही है। सूचना पर एसपी सत्यजीत गुप्ता और सीओ अंबरीष भदौरिया ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
नगर पंचायत धर्मसिंहवा के वार्ड बढ़या निवासी 55 वर्षीय सई मोहम्मद अपनी 50 वर्षीय पत्नी ताहिरा खातून से अक्सर छोटी-छोटी बात को लेकर विवाद करता था। पीड़ित विवाहिता बेटी शबनम ने बताया कि चार दिन पहले पिता सई मोहम्मद ने विवाद के दौरान गुस्से में आकर मां ताहिरा खातून को तीन तलाक दे दिया था। तीन तलाक देने के बाद जब यह बात बेटों व मां के मायकेवालों को पता चली तो उन लोगों ने इस मामले में शनिवार को पंचायत रखी थी। आरोप है कि शुक्रवार रात में ही बकरी चराने व तलाक के मुद्दे पर उसके पिता और मां के बीच दोबारा विवाद शुरू हो गया। जिस पर गुस्साए पिता सई मोहम्मद ने मां पर फावड़े से ताबड़तोड़ कई बार प्रहार किया। जिससे मां ताहिरा खातून के गर्दन व चेहरे पर गंभीर चोट आई। बीच-बचाव में आए 16 वर्षीय भाई इसरार को भी पिता ने हमला करके घायल कर दिया। घायल भाई इसरार के सिर में भी फावड़े से गंभीर चोट आई है। दोनों को रिश्तेदारों ने सिद्धार्थनगर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर मां ताहिरा खातून की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि घायल भाई इसरार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर एसपी सत्यजीत गुप्ता, सीओ अंबरीष भदौरिया, एसओ राम वशिष्ठ, एसएसआई ओम प्रकाश यादव घटनास्थल पर पहुंच गए और घटना की जानकारी जुटाई। एसओ राम वशिष्ठ ने बताया कि सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में मौत होने से महिला के शव का पोस्टमार्टम वहीं हुआ है। अभी तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर मिलेगी, केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। जबकि बेटा घायल है। बेटे का उपचार मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। घटना की वजह जो पूछताछ में पता चला है कि उसमें चार दिन पूर्व आरोपी पति ने पत्नी को तलाक दे दिया था। उस मामले में शनिवार को पंचायत भी होनी थी। पति -पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बात को लेकर विवाद होता रहा है। एसओ को निर्देश दिया है तहरीर मिलते ही केस दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी कराएं।
सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें