संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्त ने शनिवार को सांथा ब्लाॅक के परसामाफी गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान रुके व मानक विहीन कार्यो पर नाराजगी जताई। डीएम ने गांव में बन रहे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के निर्माण में सुस्ती पर नाराजगी जताई और कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई। उसके बाद गांव में बन रहे मैरिज हाल के निर्माण को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके बाद पंचायत भवन का निरीक्षण किया। गांव में भ्रमण कर पर्यटन विभाग के जरिए दो करोड़ 76 लाख से बनने वाले शिव मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह से लापरवाही नहीं चलेगी। इस दौरान एसडीएम अरुण कुमार वर्मा, बीडीओ सांथा विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत राधेश्याम यादव, अंगद चौधरी, सतीश कुमार, प्रमोद यादव और नवी हुसैन आदि मौजूद रहे।