सांड़ के हमले में पति-पत्नी और बेटी घायल
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली थानाक्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव के पास सांड़ के हमले में पति-पत्नी और बेटी घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी नाथनगर में भर्ती कराया गया है।
धनघटा थानाक्षेत्र के ग्राम बैकुंठपुर निवासी अजीत त्रिपाठी रविवार को बाइक से पत्नी प्रीति तथा मासूम पुत्री तनिष्का को बैठाकर खलीलाबाद किसी कार्य से गए हुए थे। घर लौटते समय जैसे ही विश्वनाथपुर चौराहे पर पहुंचे तभी सड़क के किनारे एक सांड़ अचानक उनकी बाइक के सामने आ गया। सांड़ ने बाइक पर हमला कर दिया। बाइक सवार तीनों घायल हो गए। पत्नी प्रीति के हाथ में फैक्चर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।