- युवा कल्याण विभाग की ओर से तहसीलस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के जरिए तहसीलस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें फुटबॉल, बैडमिंटन, भारोत्तोलन और जूडो जैसी प्रतियोगिता कराई गई। फुटबॉल में एचआर इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आराधना द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं में सब जूनियर और सीनियर कैटेगरी में खेल का आयोजन हुआ। फुटबॉल में हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद की टीम 4-0 से विजेता रही, जबकि मौलाना आजाद इंटर कॉलेज की टीम उप विजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में एचआर ए की टीम 1-0 से विजेता रही, जबकि एचआर बी टीम उप विजेता रही।
इसके अलावा बैडमिंटन में संदीप यादव प्रथम रहे। जूडो में आदित्य, सुधांशु यादव, अश्विन राव, रुद्र ने बाजी मारी। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आराधना द्विवेदी ने कहा कि जिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर नहीं था उनको निराश नहीं होना चाहिए। उन्हें आगे की प्रतियोगिता में और मेहनत करना चाहिए।
इस अवसर पर जिला खेल सचिव जोखू प्रसाद, मुकेश गुप्ता, रितेश कुमार वर्मा, जिला जीत त्रिपाठी, रवि, अब्दुल हसन, शिव शंकर आदि मौजूद रहे।