फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मंडलीय प्रतियोगिता में एचआर इंटर कॉलेज को मिले 24 मेडल

Mon, 30 Oct 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में एचआर इंटर कॉलेज के छात्रों ने सर्वाधिक 24 मेडल हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन ने बधाई दी है। सिद्धार्थनगर के नौगढ़ में तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में यहां के विद्यार्थियों ने शानदार उपलब्धि हासिल कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

एचआर इंटर काॅलेज के खेल शिक्षक जोखू प्रसाद ने बताया कि 26 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक सिद्धार्थनगर के नौगढ़ में मंडल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में एचआर इंटर कॉलेज के छात्रों ने 24 मेडल हासिल किए हैं। सब जूनियर बालक वर्ग में अमरजीत यादव ने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चैंपियनशिप प्राप्त की। प्रिया सिंह सीनियर बालिका क्रॉस कंट्री, 3000 मीटर, 1500 मीटर और 800 मीटर रेस में सिल्वर मेडल हासिल किया।
इसी तरह से सुमन सीनियर बालिका वर्ग में 400 मीटर में गोल्ड, 200 मीटर में सिल्वर, 100 मीटर में ब्रांज मेडल हासिल किया। इसके साथ ही रिले रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। मानसी यादव सीनियर बालिका वर्ग में 400 मीटर रेस में सिल्वर, 200 मीटर में ब्रांज, 1500 मीटर में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। रजनी सीनियर बालिका वर्ग में क्रॉस कंट्री में ब्रांज मेडल, डिस्कस में सिल्वर मेडल, वॉक रेस में सिल्वर मेडल और 3000 मीटर रेस में ब्रांज मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी तरह मुनीम सिंह यादव ने गोला क्षेपण में ब्रांज मेंडल, सूरज कुमार ने हैमर थ्रो में ब्रांज मेडल, सुमन को जूनियर बालिका में रिले रेस में सिल्वर मेडल मिला है। उन्होंने बताया कि इन छात्रों को शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, जेडी ओम प्रकाश मिश्र ने मेडल देकर सम्मानित किया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, एके ओझा, संतमोहन त्रिपाठी, अभिषेक कुमार सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें