फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हैंडबाल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम ए बना चैंपियन

Mon, 30 Oct 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष पर कांशी राम स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। उतरावल की टीम को हराकर स्पोर्ट्स स्टेडियम ए चैंपियन बना।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया है। स्पोर्ट्स स्टेडियम ए बनाम उच्च माध्यमिक विद्यालय उतरावल के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम ए 16-12 गोल से विजेता बना। विजेता टीम की तरफ से आलोक यादव ने पांच गोल, आनंद गौड ने चार गोल तथा बृजेश गुप्ता ने चार गोल किए। उप विजेता टीम उच्च माध्यमिक विद्यालय उतरावल की तरफ से प्रखर यादव ने सात गोल तथा दिवाकर ने पांच गोल किए। हैंडबाल के निर्णायक की भूमिका में विमलेश ध्रुव, रितिका यादव, अनन्या आर्या, विनीता गौड, निशा यादव, अंजली, मांसी यादव, ऋिषी राज शामिल रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि प्रतियोगिता में कोई हारता है तो कोई जीतता है। ऐसे में हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए। उसे और मेहनत करनी चाहिए। इस दौरान वीके विश्वास, रमेश प्रसाद, शैलेंद्र, सुमन आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें