फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सौ एकड़ जमीन पर विकसित होगी आवास विकास काॅलोनी...सर्वे पूरा

Tue, 20 Jan 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
हाईवे ​स्थित मलोरना में सर्वे करती आवास विकास की टीम-स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लंबे समय से प्रतीक्षित आवास विकास कॉलोनी के निर्माण की उम्मीद जग गई है। 100 एकड़ जमीन पर आवास विकास काॅलोनी विकसित करने का खाका तैयार किया गया है। इसके लिए मेंहदावल रोड पर जेल के पीछे जंगल कला और हाईवे के किनारे मलोरना के पास जमीन का सर्वे पूरा हो चुका है। आवास विकास काॅलोनी को हाई-टेक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा। प्रशासन की ओर से भूमि अधिग्रहण और आवास विकास निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की तैयारी है। इससे लोगों को किफायती दर पर आवास मिल सकेंगे। स्वयं डीएम आलोक कुमार इसकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1997 में जिले का गठन हुआ, लेकिन जिला मुख्यालय पर कोई आवास विकास कॉलोनी नहीं बन पाई है। इस कारण निजी प्लॉटिंग करने वाले लोग किसानों से जमीन लेकर बिना पंजीकरण के कॉलोनियां बसा रहे हैं। इससे शहर का अव्यवस्थित और बेतरतीब विकास हो रहा है। इस स्थिति को देखते हुए डीएम ने जिले में एक व्यवस्थित आवास विकास कॉलोनी विकसित करने की पहल की है।
कॉलोनी के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलोरना के पास व मेंहदावल रोड पर जेल के पीछे जमीन का सर्वे किया गया है। अपर आवास आयुक्त एवं सचिव नीरज शुक्ला की अगुवाई में आई टीम सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। टीम में उप आवास आयुक्त चंदन पटेल, मुख्य वास्तुविद नियोजक संजीव कश्यप, मुख्य अभियंता डीबी सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम महेंद्र कुमार राम, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा और डीएम के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार आनंद कुमार ओझा शामिल रहे। आवास विकास काॅलोनी 100 एकड़ जमीन में बनाई जानी है। इसके लिए किसानों से जमीन की खरीद की जाएगी। जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

0
आवास विकास कॉलोनी में बिजली, सड़क, पानी, सफाई, पार्क, स्कूल और अस्पताल जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त कॉलोनी की सुरक्षा के लिए 24 घंटे व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। लोगों को सुरक्षित और सुविधाओं से लैस काॅलोनी मिलेगी। शहर के निवासी रामचंद्र, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि आवास विकास काॅलोनी बनने से काफी लाभ मिलेगा।
0
आवास विकास काॅलोनी के लिए दो स्थानों पर जमीन का चयन किया गया है। टीम ने सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। -आलोक कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें