मेंहदावल। मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बतौर एइआरओ बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने क्षेत्र में बूथों पर हाउस-टू-हाउस सर्वे का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सुपरवाइजर, बीएलओ स्वयं प्रत्येक बूथ पर जाकर प्रधान, स्थानीय लोगों के माध्यम से निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुरक्षित करें।
प्राथमिक विद्यालय सईंलंगड़ी, जोरवा, बढ़या ठाठर, मरवटिया कलां, आंगनबाड़ी केंद्र कांटी, पंचायत भवन गुलरिहा समेत दर्जनों बूथों पर दौरा करते हुए कहा कि सभी बीएलओ के पास हाउस टू हाउस सर्वे रजिस्टर अवश्य ही होना चाहिए। जिसमें ऐसे व्यक्तियों का नाम अंकित हो जिनके फॉर्म 6 तथा फॉर्म 7 भरे जाने है। सभी बूथों पर कम से कम 10 महिलाओं के फॉर्म 6 अवश्य भरे जाने चाहिए।
इसके लिए 18 वर्ष के ऊपर के किसी भी महिला का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूटना नहीं चाहिए। इस आशय का प्रमाण पत्र सभी बीएलओ को देना है। उन्होंने सुपरवाइजर और बीएलओ के पास मौजूद हाउस-टू-हाउस सर्वे रजिस्टर के साथ प्रासंगिक दस्तावेज, प्रपत्रों का जायजा लिया। संवाद