फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से जमींदोज हुआ मकान

Sat, 09 Sep 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
 अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौरहरा के पास बृहस्पतिवार की रात अनियंत्रित ट्रक एक मकान में टक्कर मार दिया। जिससे मकान जमींदोज हो गया। इसके साथ ही बाउंड्रीवाल और गेट भी ध्वस्त हो गया। घटना के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़ कर भाग गया। पीड़ित ने शुक्रवार को ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन



पुरानी तहसील खलीलाबाद निवासी विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय मूल चंद का एक प्लाट गोरखपुर- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पशु बाजार धौरहरा के पास है। उसी जनीन में उन्होने अपनी फर्म का कार्यालय और गोदाम भी बनाया था। इसके अलावा कमरा और बाउंड्रीवाल कराया है। बृहस्पतिवार की रात बस्ती से गोरखपुर की तरफ जारी ट्रक अनियंत्रित होकर उनके मकान में टक्कर मार दिया। जिससे उनका मकान जमींदोज हो गया। जोरदार टक्कर की वजह से बाउंड्रीवाल और लोहे का गेट भी ध्वस्त हो गया। घटना के बाद चालक मौके पर छोड़ कर भाग गया। पीड़ित विनोद कुमार का आरोप है कि ट्रक की टक्कर की वजह से उनका करीब छह से सात लाख का नुकसान हुआ। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें