फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर बहू समेत तीन पर केस दर्ज

Sat, 09 Sep 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। कोर्ट के आदेश पर बखिरा पुलिस ने पसाई निवासी बहू समत तीन लोगों पर केस दर्ज किया।पसाई निवासी सरस्वती (79) पत्नी प्यारेलाल का आरोप है कि उसके दोनों बेटे रोजी- रोटी के सिलसिले में घर से बाहर है। बड़ी बहू घर पर ही रहती थी। अमथरी निवासी एक व्यक्ति ने उसकी पतोहू को अपने जाल में फंसा लिया है। साथ में अपनी बेटी को भी लेती गई। वह 19 अप्रैल को दिन में 11 बजे किसी काम से घर से बाहर गई थी। इसी दौरान बड़ी पतोहू सुशीला, उसकी मां सियापति, सिराज कुछ अन्य लोगों के साथ आए। लोग जेवरात,नकदी, गेहूं, चावल, बर्तन, बिस्तर आदि टेंपों से लेकर जाने लगे। इसी बीच आकर रोकने का प्रयास करने पर आरोपीगण उसे जातिसूचक अपशब्द कहते हुए लाठी डंडे से मारेपीटे। आरोप है कि टेंपों चढ़ाकर जान से मारने की धमकी भी दिए। डायल 112 की पुलिस आने पर आरोपीगण भाग गए। कार्रवाई के लिए उसने बखिरा पुलिस से शिकायत किया, लेकिन आरोपियो के प्रभाव में आकर पुलिस ने केस दर्ज नही किया। 10 मई को पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत किया, लेकिन आरोपी बेखौफ टहल रहे थे। मजबूरन न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। एसओ श्याममोहन ने बताया कि वादी सरस्वती की शिकायत पर अमथरी (बेलहरकलां) निवासी सेराज, बहिलपार ( सहजनवा) निवासी बहू सुशीला व सियापति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें