संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर राम भक्तों को सुरक्षित खाद्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से अयोध्या मार्ग पर स्थित होटलों, ढाबाें और रेस्टोरेंटों की सघन जांच विशेष सचल दल द्वारा की गई। इसमें खामियां मिलने पर नोटिस दिया गया।
जांच के दौरान रिलायंस होटल और रेस्टोरेंट को साफ सफाई आदि के लिए नोटिस जारी किया गया। इसमें पानी का परीक्षण, रसोइयों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा डस्टबिन आदि कमियां पाई गईं। इसी क्रम में गुरुनानक पंजाबी ढाबा को भी साफ-सफाई के लिए नोटिस दिया गया। इंडियन फैमिली रेस्टोरेंट को नोटिस न दिखा पाने के कारण तथा साफ-सफाई के लिए नोटिस जारी किया गया। शुगर मिल रोड स्थित होटल नैमत में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई तथा रसोइयों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा भूजल परीक्षण के लिए निर्देश दिए गए।
इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार उपस्थित रहे।