फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना दे रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कोतवाल से झड़प

विज्ञापन
धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कोतवाल से होती झड़प - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
धरना दे रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कोतवाल से झड़प
विज्ञापन

- कोतवाल ने धारा 144 का हवाला देकर धरना न देने की चेतावनी दी
- बीच बचाव कर किसी तरह से लोगों ने मामले को कराया शांत
- एसडीएम के ज्ञापन लेने के बाद कांग्रेसियों ने धरना समाप्त किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दिल्ली व अन्य जगहों पर छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर धरना देने पहुंचे। सूचना पर पहुुंचे कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज ने कलेक्ट्रेट पर धरना न देकर बहुउद्देशीय भवन पर धरना देने की बात कही। जिसके बाद कार्यकर्ता बहुउद्देशीय भवन पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सूचना पर कोतवाल अजय सिंह पहुंचे और धारा 144 का हवाला देकर धरना न देने की चेतावनी दी। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कोतवाल से झड़प हुई। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कांग्रेसियों से ज्ञापन लिया उसके बाद से धरना समाप्त हुआ।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर 11 बजे धरना देने पहुंचे। वहां पर मौजूद कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज संजय मिश्र ने धरना देने से मना किया और बहुुउद्देशीय हाल पर धरना देने को कहा। जिसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बहुउद्देशीय हाल के पास धरना देने पहुंचे। अभी कार्यकर्ता धरने पर बैठे ही थे कि सूचना पर कोतवाल अजय सिंह पहुंच गए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए धरना न देने की चेतावनी दी। जिसके बाद कार्यकर्ता भड़क गए और कोतवाल और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प शुरू हो गई। करीब आधे घंटे झड़प के बाद लोगों के बीच बचाव से मामला शांत हुआ। मौके पर पहुंचे एसडीएम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित चार सूत्री मांग पत्र दिया। जिसमें देश के विश्वविद्यालयों में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच, दोषी पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज कर जेल भेजने, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने समेत मृत्यु और घायल छात्रों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई है। इस दौरान अजय सिंह, जिया अंसारी, भुनेश्वर भारती, सुनील पांडेय, विजय कुमार शुक्ल, शांती देवी, अहमद जमाल, जय प्रकाश पांडेय, चंद्रमणि त्रिपाठी, सीमू खान, अशोक सिंह, संजय चौरसिया, राजीव गोंड, दुर्गेश पाठक समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत 40 लोगों पर मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर। बिना अनुमति कलेक्ट्रेट के पास धरना देने के आरोप में मंगलवार की देर शाम कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत 15 नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में धारा 144 प्रभावी है। इसी बीच कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय के नेतृत्व में अहमद जमाल, योगेंद्र सिंह, जिया अंसारी, चंद्र प्रकाश पांडेय, विकास गुप्ता, रफीक अहमद, सुनील गुप्ता, शमशाद अंसारी, महेंद्र कन्नौजिया, प्रशांत सिंह, विजय गुप्ता, गोविंद शर्मा, जशदा यादव, रेहान परवेज खान और 20-25 अज्ञात लोग कलेक्ट्रेट के पास धरना दिए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व अन्य लोगों ने धारा 144 का उल्लघंन किया। कोतवाल ने बताया कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत 15 नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों पर 188 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें