धनघटा के पारा सिर गांव में अतिक्रमण हटवाने गए पुलिस से महिलाओ ने नोक झोक किया। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : KHALILABAD
अतिक्रमणकारियों और पुुलिस में नोकझोंक, प्रशासन ने खाली कराया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के पारासीर गांव के सार्वजनिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने गए प्रशासन को अतिक्रमणकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमणकारी महिलाओं के रुख को देख महिला पुलिसकर्मियों के बुलाने के बाद ही जमीन को खाली कराया जा सका।
पारासीर में सार्वजनिक जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने काफी दिनों से कब्जा कर रखा था। जिसकी पैमाईश कुछ दिन पूर्व कराने के बाद तहसील प्रशासन ने सार्वजनिक जमीन से कब्जा हटाएं जाने के लिए अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिया था। लेकिन अतिक्रमण नहीं हटा । बुधवार को एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस व राजस्वकर्मी जेसीबी के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रशासन और जेसीबी को देख महिलाएं अधिकारियों से नोकझोंक करने लगी। अधिकारियों ने महिला सिपाहियों को मौके पर बुलवा लिया। महिला पुलिसकर्मियों के आने के बाद से जमीन से कब्जा हटाया जा सका। इस संबध में एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बताया कि सार्वजनिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया गया है। नोकझोंक होने की घटना से उन्होंने इंकार किया।